पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जूटी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 01:26 PM
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जूटी…
ऑडियो सुनें

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की लाश गांव से कुछ दूर खेत पर मौजूद पेड़ पर लटकते हुए पाई गई है। मृतक की पहचान चंद्र कुमार बिंझवार के रुप में की गई है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से कुछ दूर खेत में मौजूद पेड़ पर एक युवक की लाश लटकते हुए पाई गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंद्र कुमार बिंझवार के रुप में की गई है जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है,कि बीती शाम से ही चंद्र कुमार लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इधर सुबह सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल पसर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर मर्ग पचंनामा की कार्रवाई की फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav