सड़क समतल कर रहे रोलर के नीचे आने से उसके चालक की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 08:05 PM
सड़क समतल कर रहे रोलर के नीचे आने से उसके चालक की मौत
ऑडियो सुनें

भदोही. भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना में सड़क रोलर के आगले पहिए के नीचे आ जाने से उसके चालक की मौत हो गई. सड़क बनाने के दौरान हुये इस हादसे के समय चालक को बचाने आया एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को जिला पंचायत द्वारा अमिलौर-उपरवार गांव के संपर्क मार्ग की सड़क बनाने के लिए जटाशंकर यादव (40) नामक एक कर्मचारी रोलर से सड़क की गिट्टी समतल कर रहा थी, तभी एक हाईटेंशन बिजली का तार रोलर पर गिर गया. उन्होंने बताया कि जोरदार करंट की चपेट में आने से यादव रोलर के आगे जाकर गिरा. इस दौरान रोलर उसे पीसते हुए निकल गया तथा आगे जाकर एक खंभे से टकरा गया.

सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद जोगेंद्र नामक एक मजदूर ने पिछले पहिये में फंसे जटा शंकर यादव को निकालने के लिए उसका पैर पकड़ कर खींचना चाहा तो वह भी करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu