राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुविख्यात लोक गायिका तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मडॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

राज्यपाल हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत रखने में डॉ. चंद्राकर का योगदान अमूल्य है. उन्होंने कहा कि डॉ. चंद्राकर का यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोककला का सम्मान है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button