घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 01:47 PM
घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम…
ऑडियो सुनें

धौलपुर: कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव में 24 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी विवाहिता के पड़ोस में रहने वाला युवक है, जिसने 23 अक्टूबर की रात्रि को घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.

पीड़िता के पति ने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था. 23 अक्टूबर की रात्रि को वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी और दूसरे कमरे में उसकी सास सो रही थी।

रात्रि करीब 2 बजे के आसपास महिला बाथरूम के लिए गई थी, इसी दौरान गांव का ही एक युवक छुपकर कमरे में बैठ गया. जैसे ही विवाहिता वापस आई, आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

आरोपी गांव से फरार : थाना प्रभारी ने बताया कि पति के लौटने के बाद पीड़िता ने उसे आपबीती सुनाई, जिसके बाद बुधवार को पड़ोसी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. विवाहिता का मेडिकल करा दिया है और 164 के कलमबद्ध बयान कराए जाएंगे. घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जो आरोपी के संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav