भाजपा सरकार द्वारा पेश हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई: प्रधानमंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Feb 2023 02:45 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेश किए गए हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे ‘‘चुनावी बजट’’ नहीं कह रहा है, हालांकि यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री प्र‘‘ाद जोशी ने मोदी के भाषण का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा कि यहां तक कि जो लोग वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने सांसदों, खास कर शहरों से आने वाले सांसदों से खेल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि शहर के युवा खेलों में ज्यादा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जी20 बैठकों के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने देश में उनकी आवभगत की सराहना की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav