‘द केरल स्टोरी’ का नहीं दिखाया जाना: उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु और बंगाल सरकार से मांगा जवाब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 08:37 PM
‘द केरल स्टोरी’ का नहीं दिखाया जाना: उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु और बंगाल सरकार से मांगा जवाब
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं की ओर से दायर उस याचिका पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा जिसमें कहा गया है कि इन दोनों राज्यों के सिनेमाघरों में उनकी फिल्म नहीं दिखाई जा रही है. पश्चिम बंगाल सरकार ने सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के तीन दिन बाद इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया. तमिलनाडु ने फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन सुरक्षा कारण से फिल्म को सिनेमाघरों से हटा लिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu