‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Apr 2023 03:24 PM
‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई: अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। सुदीप्तो सेन ‘द केरल स्टोरी’ के लेखक व निर्देशक हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी केरल राज्य से लापता हुईं उन करीब 32 हजार महिलाओं पर आधारित है, जो बाद में भारत व विश्व में किसी न किसी आतंकवादी कृत्य में लिप्त पाई गईं।

निर्माण कंपनी ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की घोषणा की। विपुल अमृतलाल शाह की निर्माण कंपनी ‘सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। शाह फिल्म के निर्माता और सह-लेखक भी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav