उत्तरखंड के पहाड़ सुलग रहे हैं, बीते 24 घंटे में 31 जगह पर लगी आग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 03:49 PM
उत्तरखंड के पहाड़ सुलग रहे हैं, बीते 24 घंटे में 31 जगह पर लगी आग…
ऑडियो सुनें

उत्तरखंड: उत्तरखंड के पहाड़ सुलग रहे हैं। बीते 24 घंटे में 31 जगह आग लगने के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भी आग की घटनाओं में अधिक संख्या आरक्षित वनों की सामने आई है। जंगल में फैलती जा रही आग पर काबू पाने में वन विभाग भी असहाय नजर आ रहा है। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह आग की लपटें उठनी शुरू हो जाती हैं।

आग ने विकराल रूप ले लिया है। सड़क पर धुआं छाया है। लोगों की सांसों पर संकट छाने लगे हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक यह आग पहुंच गई है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में आरक्षित वनों में 29 और सिविल या वन पंचायतों में दो वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कुल 33.34 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। हालांकि, कहीं भी कोई मानव हानि सामने नहीं आई।

गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसीर जगह भड़क उठती है। आग से बड़ी मात्रा में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।

इस साल बारिश और बर्फबारी न होने गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वह विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं। अब आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

नैनीताल के पास भवाली दुगई स्टेट से सटे जंगल से बर्मा टोप के जंगलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास भी पहुंच गई हैं। नैनीताल में लड़ियाकांटा इलाके के जंगल में भी आग फैली हुई है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां फैल रही आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav