मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश से मंत्रियों की संख्या अपरिर्वितत रही

भोपाल: नरेन्द्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से मंत्रियों की संख्या पिछले कार्यकाल की तरह ही छह पर अपरिर्वितत बनी रही। पिछली सरकार में नरेंद्र ंिसह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन ंिसह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य ंिसधिया और राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन मध्य प्रदेश से मंत्री थे।

मुरुगन तमिलनाडु से हैं, लेकिन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रविवार को ंिसधिया, मुरुगन और वीरेंद्र कुमार को बरकरार रखा गया। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।

तोमर और पटेल को 2023 के विधानसभा चुनाव में उतारा गया था और बाद में उन्हें क्रमश: मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष और मंत्री बनाया गया, जबकि चार बार केंद्रीय मंत्री रह चुके कुलस्ते को इस बार जगह नहीं मिली।

चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर भोपाल में उनके आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
स्थानीय भाजपा पदाधिकारी अनिल अग्रवाल लिली ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, “देश बहुत खुश है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। चौहान के अनुभव से देश को बहुत लाभ होगा।” पार्टी विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने पर जश्न मनाया।

सावित्री ठाकुर के परिजनों और समर्थकों ने भी जश्न मनाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों को बधाई दी और केंद्र में मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने भी राज्य के छह सांसदों को अपनी सरकार में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button