कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट का ऐलान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Jun 2023 03:20 PM
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट का ऐलान…
ऑडियो सुनें

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया है। टीजर में उनका कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन दिखता है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक सहित अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं। कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

कंगना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक रक्षक या एक तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें, जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।’ वीडियो में सबसे पहले लिखा आता है, ’25 जून 1975′, जब देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

अनुपम खेर जेल की सलाखों के पीछे हैं। बैकग्राउंड में उनकी आवाज आती है, ‘भारत के इतिहास की सबसे अंधेरी घड़ी आ चुकी है। सरकार राज नहीं अहंकार राज है ये, ये हमारी नहीं इस देश की मौत है, इस तानाशाही को रोकना होगा।’ आखिर में इंदिरा गांधी के रोल में कंगना का वायस ओवर सुनाई देता है, ‘मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav