केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को, पहलगाम हमले के बाद पहली बैठक होगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 01:32 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को, पहलगाम हमले के बाद पहली बैठक होगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को होगी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक बुलाई गई है।

पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की ंिनदा की गई थी। सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital