अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने वाला कर्नाटक का युवक जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 01:43 PM
अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने वाला कर्नाटक का युवक जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा
ऑडियो सुनें

मेंगलुरु: अपने अपहरण का नाटक रचकर माता-पिता से फिरौती वसूलने की कोशिश करने वाला उडुपी का 25 वर्षीय युवक आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक वरुण नायक गोवा में दोस्तों के साथ मजे कर रहा था जब उन्होंने अपहरण के नाटक की साजिश रची। नायक को जुएं की लत है।

नायक ने अपने दोस्तों के मोबाइल फोन से अपने माता-पिता को फोन किया और उनसे कहा कि कुछ अजनबियों ने उसका अपहरण कर लिया है तथा वे फिरौती के तौर पर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। इससे ंिचतित माता-पिता ने उडुपी शहर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन गोवा में थी और उन्होंने शहर में एक दल भेजा।

युवक को मंडोवी नदी के बीच में स्थित एक कैसिनो से पकड़ा गया, जहां वह दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। नायक को मंगलवार को उडुपी लाया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपने माता-पिता से पैसे वसूलने के लिए अपहरण की कहानी गढ़ने की बात स्वीकार की।

सूत्रों ने बताया कि उसने पहले बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह बेरोजगार था। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav