इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती थी, कोहली पर बोले आरसीबी के पूर्व मालिक माल्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 May 2024 03:15 PM
इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती थी, कोहली पर बोले आरसीबी के पूर्व मालिक माल्या
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आईपीएल के पहले सत्र में विराट कोहली को चुनने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व मालिक विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती थी। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये कोहली की तारीफ की।

आरसीबी ने पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद लगातार छह जीत दर्ज करके प्लेआफ में जगह बनाई। कोहली अभी तक 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं। अब आरसीबी का सामना बुधवार को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

माल्या ने एक्स पर लिखा ,‘‘ जब मैने आरसीबी टीम के लिये बोली लगाई और विराट के लिये बोली लगाई तो मेरी अंतरात्मा ने कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती।’’ ब्रिटेन में रह रहे माल्या ने लिखा ,‘‘ मेरी अंतरात्मा कह रही है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है।

शुभकामनायें।’’ आरसीबी ने विराट कोहली को 2008 आईपीएल में 30000 डॉलर में खरीदा था। आरसीबी तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। माल्या की बंद हो चुकी ंिकगफिशर एयरलाइंस पर बैंकों का 9000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज है। वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन्हें कानूनी कार्रवाई के कारण उसी साल आरसीबी का मालिकाना हक भी गंवाना पड़ा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav