प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 May 2023 04:49 PM
प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना…
ऑडियो सुनें

रायपुर: आमतौर पर मई माह में भीषण गर्मी रहती है, लेकिन इस बार मौसम थोड़ा बदला हुआ हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश के एक से दो स्थानों में हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि एक से दो स्थानों में वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के आसार है।

मौसम विज्ञानी जनक राम साहू ने कहा कि एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान के चक्रीय चक्रवाती घेरे से उत्तरपूर्व मध्यप्रदेश तक विस्तारित है, जबकि एक अन्य चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और उसके आसपास बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तारित है।

इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिणपूर्व मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु पर बना हुआ है। इन तीनों सिस्टम की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज नौतपा के समय में भी बदला हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav