पीएजीडी छोड़ने के लिए पीडीपी पर जबरदस्त दबाव: इल्तिजा मुफ्ती

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी एवं पार्टी की मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) छोड़ने के लिए केंद्र की ओर से जबरदस्त दबाव है. पीएजीडी का गठन जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने के वास्ते संघर्ष करने के लिए 2019 में किया गया था. इल्तिजा मुफ्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और कार्यकाल मिल जाता है तो वह संविधान बदल सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह तथ्य कि वे इजराइल-गाजा को इतना कवर कर रहे हैं, इस तथ्य से काफी हद तक जुड़ा हुआ है कि वे इसे मुस्लिम बनाम अन्य के संघर्ष के रूप में पेश कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि हम किस दिशा में जा रहे हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर भाजपा अगले साल भी जीतेगी…हम तब अस्तित्व में नहीं रहेंगे क्योंकि वे हर चीज को कमजोर कर देंगे, संविधान में व्यापक संशोधन करेंगे या यहां तक कि संविधान को पूरी तरह से बदल देंगे.’’

Related Articles

Back to top button