शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान हों, इसके लिए कानून बने: कांग्रेस सांसद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 07:15 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान की बाध्यता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई.
गिल ने कहा कि हमारे देश में शादियों में बहुत खर्च होता है, बहुत सारे लोग बुलाए जाते हैं और कई तरह के पकवान बनते हैं.

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों.’’ गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है और यहां भी यह कानून बनाने की जरूरत है. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा. सांसद खुद ऐसा करने लग जाएं तो पूरा देश भी ऐसा कर लेगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu