सलमान खान की हत्या के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल की थी साजिश: पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 09:59 PM
सलमान खान की हत्या के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल की थी साजिश: पुलिस
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह कथित तौर पर नाबालिगों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा था. पुलिस ने यह जानकारी दी. नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए अभिनेता की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया. बातचीत के अनुसार, आधुनिक हथियार चलाने में प्रशिक्षित ‘शार्पशूटर’ कनाडा रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदेश पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ. और गुजरात में मौजूद थे.

अधिकारियों ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि ‘शार्पशूटर’ अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने और इस काम के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों का इस्तेमाल इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था. प्राथमिकी के अनुसार, जॉन नाम के एक व्यक्ति को कथित तौर पर इस काम के लिए वाहन उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद गिरोह के सदस्यों को कन्याकुमारी में फिर से इकट्ठा होना था और फिर समुद्री मार्ग से श्रीलंका जाना था. उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें दूसरे देशों में भेजने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उनकी यात्रा का प्रबंध किया था. खान की हत्या की साजिश के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद 24 अप्रैल को पनवेल टाउन थाने में 17 आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu