यह दौर भी गुजर जाएगा, शिवसेना का फिर उदय होगा: विधायक भास्कर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Oct 2022 02:39 PM
यह दौर भी गुजर जाएगा, शिवसेना का फिर उदय होगा: विधायक भास्कर
ऑडियो सुनें

ठाणे: शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट के नेताओं ने कहा कि पार्टी में मौजूदा उथल-पुथल का दौर भी गुजर जाएगा। उन्होंने विश्वास भी जताया कि शिवसेना का ‘‘फीनिक्स (अमरपक्षी) की तरह फिर से उदय होगा।’’ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को ठाकरे गुट की ‘महाप्रबोधन यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर इस गुट के नेताओं ने यह विचार जाहिर किए। ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे का गढ़ है जिन्होंने इस साल जून में बगावत कर ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिरा दी थी।

ंिशदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली और 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को यहां एक सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने कहा कि ठाकरे परिवार के नेतृत्व में शिवसेना ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दौर भी गुजर जाएगा और शिवसेना का अमरपक्षी की तरह फिर से उदय होगा।’’ जाधव ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं है जब फडणवीस, ंिशदे से कुर्सी छीन लेंगे।

उन्होंने दावा किया कि ंिहदुओं के इतिहास में अपने भाइयों तथा पिता से सत्ता छीनने का कोई उदाहरण नहीं है और यह केवल मुगल शासकों द्वारा किया गया। शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की विरोधियों और विश्वासघातियों की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी और पार्टी पूरे जोश के साथ एक बार फिर खड़ी होगी।

शिवसेना की उप नेता सुषमा अंधारे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ंिशदे भाजपा के हाथों की महज एक कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘मन की बात’ बहुत कर ली, अब ‘जन की बात’ की जरूरत है इसलिए यह यात्रा शुरू की गयी है।’’ शिवसेना सांसद राजन विचारे ने कहा कि जनता तक पहुंचने के इस अभियान की शुरुआत उस जगह से की गयी है जहां पार्टी का जन्म हुआ था।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाले दिनों में नवी मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों से गुजरेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav