माफिया अतीक अहमद के नाम से पति को धमकी, पत्नी ने तोड़ा हाथ…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 Jan 2024 04:06 PM
माफिया अतीक अहमद के नाम से पति को धमकी, पत्नी ने तोड़ा हाथ…
ऑडियो सुनें

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में माफिया अतीक अहमद के नाम से अपने पति को धमकी देने वाली दबंग पत्नी व उसके मायके वालों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. जहां 6 लाख के हार की डिमांड पूरी न होने के चलते दबंग पत्नी ने अपने पति से मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचा दिया.

पत्नी के हाथों मार खाने वाले घायल पति का जिला मलखान सिंह अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी व उसके घर वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, जांच जारी है.

बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा ठाकुर वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले पीड़ित वाजिद खान ने बताया कि 17 जुलाई 2022 को बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई क्षेत्र निवासी इकरा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसका निकाह सम्पन्न हुआ था. जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav