बालासोर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 23 Jan 2026 02:57 PM
बालासोर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के भद्रक-खड़गपुर खंड पर स्थित रुप्सा स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी सीमेंट और उर्वरक उतारने के बाद रुप्सा स्टेशन से खड़गपुर की ओर रवाना हुई और इसी दौरान उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे बालासोर जिले में जलेश्वर के पास स्थित इस रुप्सा स्टेशन से गुजरने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, मरम्मत कार्य के बाद रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई और उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital