लद्दाख में 15 मिनट के भीतर भूकंप के तीन झटके आए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 09:04 PM
लद्दाख में 15 मिनट के भीतर भूकंप के तीन झटके आए
ऑडियो सुनें

जम्मू. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार को 15 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रिक्टर पैमाने पर भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 5.5 मापी गयी और इसके बाद कम तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप का हल्का झटका आया. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका अपराह्न 3.48 बजे आया और इसका केंद्र कारगिल था. भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 33.41 डिग्री अक्षांश और 76.70 डिग्री देशांतर पर था. एनसीएस ने बताया कि इसके बाद करीब चार बजकर एक मिनट पर 4.8 और 3.8 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शाम चार बजकर 18 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 33.37 डिग्री अक्षांश और 76.57 डिग्री देशांतर पर स्थित था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu