बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटक क्षेत्र में होटल में आग लगने से तीन विदेशियों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 30 Dec 2024 01:42 PM
बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटक क्षेत्र में होटल में आग लगने से तीन विदेशियों की मौत
ऑडियो सुनें

बैंकॉक: बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल खाओ सैन रोड पर स्थित एक होटल में आग लग गई, जिसमें तीन विदेशियों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। थाईलैंड पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस कर्नल सानोंग सेंगमनी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार रात आग में मरने वाले तीनों लोग विदेशी पर्यटक थे। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अन्य दो की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई।

पुलिस ने बताया कि आग छह मंजिला एम्बर होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी। खाओ सैन रोड बैंकॉक में ‘बैकपैकर स्ट्रीट’ के रूप में मशहूर है जहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है। आग पर काबू पा लिया गया तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जिस समय आग लगी, उस समय होटल में 75 लोग ठहरे हुए थे। आग में सात लोग झुलस गए, जिनमें दो थाईलैंड के और पांच विदेशी नागरिक शामिल हैं।ंिसगापुर में रहने वाले और छुट्टियों में थाईलैंड गए 37 वर्षीय भारतीय नागरिक श्रीकांत कोलामाला ने बचाव अभियान देखा और उन्होंने बताया कि अग्निशमन र्किमयों ने लोगों को होटल से बाहर निकालने के लिए वहां लगे शीशे तोड़ दिए।

‘खाओ सैन रोड बिजनेस एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सांगा रुआंगवतनकुल उस समय बाहर खड़े हुए थे जब होटल में आग लगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “अब जो कुछ हुआ है, उससे हर कोई डरा हुआ है और डर है कि इसका असर कल के कार्यक्रम पर पड़ेगा। लेकिन निश्चित रूप से कोई ंिचता की बात नहीं है, क्योंकि हमने पहले ही पुलिस के साथ बैठक कर ली है और हमारे पास खाओ सैन रोड पर सुरक्षा के लिए 150 से ज्Þयादा पुलिस और जिला कर्मचारी हैं।” बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने घटना के बाद नववर्ष समारोहों के मद्देनजर सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital