कोरबा जिले में सांप के डसने से तीन लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Aug 2024 08:26 PM
कोरबा जिले में सांप के डसने से तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में सांप के डसने से एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पाली पुलिस थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनि बाई कोले और उनका बेटा विनय कुमार जब शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में सो रहे थे तभी उन्हें सांप ने डस लिया.

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पाली क्षेत्र के करनवापारा गांव में इसी तरह की घटना में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में पाली विकास खंड के अंतर्गत डोंगानाला गांव में 15 वर्षीय एक लड़की की सांप के डसने से मौत हो गई थी. मानसून का मौसम शुरू होते ही पाली खंड के वन क्षेत्रों में सांप के डसने की घटनाएं बढ़ गई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu