मुंबई में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, 1.39 करोड़ रुपये का गुटखा बरामद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Jan 2024 10:46 AM
मुंबई में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, 1.39 करोड़ रुपये का गुटखा बरामद
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद ‘गुटखा’ जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा के अधिकारियों को सोमवार को डी एन नगर पुलिस थाने के अंतर्गत अंधेरी इलाके में गुटखा लाए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर गुटखा जब्त कर तीन लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav