उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के तीन झटके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Mar 2023 06:41 PM
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के तीन झटके
ऑडियो सुनें

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार देर रात 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद लगातार दो और झटके महसूस किये गये. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि रात 12 बजकर 45 मिनट पर आए पहले भूकंप का केंद्र जिले के भटवारी क्षेत्र के सिरोर जंगल में था. उन्होंने कहा कि उसके बाद दो और झटके महसूस किये गये. ये झटके बहुत हल्के थे.

पटवाल ने कहा कि भूकंप के कारण रसोईघर के बर्तन गिरने और खिड़की के शीशे तथा दरवाजे खड़खड़ाने के कारण कई निवासी जग गये. दहशत में आकर वे अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए. अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने डर की वजह से लगभग पूरी रात अपने घरों से बाहर बिताई. हालांकि, जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu