खिताबी जीत के पल: पत्नी अनुष्का के साथ जमकर झूमे विराट कोहली, देखें किस तरह चैंपियंस ने मनाया जश्न

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Jun 2026 01:00 PM
खिताबी जीत के पल: पत्नी अनुष्का के साथ जमकर झूमे विराट कोहली, देखें किस तरह चैंपियंस ने मनाया जश्न
ऑडियो सुनें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। आरसीबी तीसरी टीम है जिसने आईपीएल के खिताब का बचाव किया है। आरसीबी की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

गुजरात के सामने डटे रहे कोहली
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ढोल की धुन पर थिरके आरसीबी के खिलाड़ी
इस खिताबी जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न में डूबे। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें जीत के बाद खिलाड़ी टीम होटल में ढोल की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार काफी देर तक नाचते रहे और जश्न में पूरी तरह डूब गए। इसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी जमकर ढोल की धुन पर डांस किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav