आज दिल्ली कैपिटल्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 01:41 PM
आज दिल्ली कैपिटल्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच…
ऑडियो सुनें

आईपीएल का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्नम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मुकाबले खेलकर 1 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं केकेआऱ 2 मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज करके आ रही है. हालांकि पिछले मैच में दिल्ली ने इसी मैदान में सीएसके को पटखनी दी थी. ऐसे में एक बार फिर दिल्ली इसे दोहराना चाहेगी. वहीं केकेआर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरेगी.

हेड टू हेड भिड़ंत

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं. जहां केकेआर हावी रही है. कोलकाता ने 32 में से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली के हाथ 15 जीत लगी है. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है.

पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के पिच की बात की जाए तो ये बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. पिच में काफी रन बनते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं. इस मैदान में अब त 14 टी20 मैच खेले गए हैं. 7 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं 7 बार दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स – ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, ईशांत शर्मा, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श

कोलकाता नाइट राइडर्स – श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, फिलिप साल्ट.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav