इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया ‘टायलेट क्लीनर’ : प्रवक्ता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 03:27 PM
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया ‘टायलेट क्लीनर’ : प्रवक्ता
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके इफ्तार वाले भोजन में ‘टायलेट क्लीनर’ की दो से तीन बूंदे मिलाई गईं। उन्होंने दावा किया कि क्लीनर कथित तौर पर 24 फरवरी को शब-ए-बारात के दौरान दिए गए भोजन में मिलाया गया।

जियो न्यूज ने बुशरा बीबी की प्रवक्ता मशाल युसूफजई के हवाले से कहा, ‘‘हमने पाया कि बुशरा बीबी के इफ्तार वाले भोजन में दो से तीन बूंदे ‘टायलेट क्लीनर’ की मिलाई गई थीं।’’उन्होने दावा किया कि उस दिन के खाने के बाद बुशरा की तबीयत खराब हो गई और हर रोज उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें रक्तचाप और मधुमेह सहित कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। उन्होंने ंिचता जताते हुए कहा, ‘‘ गिरफ्तारी के बाद से बुशरा बीबी की सेहत खराब हो रही हैं, कुछ तो उनके साथ हुआ है।’’

बुशरा और इमरान खान की शादी को फरवरी में ‘गैर इस्लामिक निकाह’ घोषित किए जाने के बाद से वह दो अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद से गाला के अपने मकान में कैद हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री की सलाहकार यूसुफजई ने सवाल किया कि जब अदालत तीन सप्ताह से अधिकारियों को निर्देश दे रही थी कि बुशरा की चिकित्सा जांच कराई जाए तो उसने ऐसा क्यों नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी को इमरान खान की पत्नी होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav