गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के कारण मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 02:55 PM
गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के कारण मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के चलते बुधवार को मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। यातायात पुलिस ने इस बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लोगों को सूचित करते हुए उन्हें विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्य पथ चौराहे, जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे और मान ंिसह मार्ग-कर्तव्य पथ चौराहे की तरफ यात्रा करने से बचने की सलाह दी।

यातायात पुलिस ने पोस्ट कर कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के कारण 10 जनवरी को सुबह सात बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहे, जनपथ-कर्तव्यपथ चौराहे और मान ंिसह मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहे की तरफ यात्रा करने से बचें।’’ इस बीच, राजनगर पुल पर एक क्रेन के खराब होने के कारण ंिरग रोड के मोती बाग से सफदरजंग की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav