आर्टिलरी सेंटर, नासिक में 2,600 अग्निवीरों के पहले जत्थे का प्रशिक्षण शुरु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Jan 2023 07:01 PM
ऑडियो सुनें

नासिक. छब्बीस सौ अग्निवीरों के पहले जत्थे का यहां के पास स्थित आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण शुरु हो गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अग्निवीरों का प्रशिक्षण एक जनवरी से शुरू हुआ. आर्टिलरी डिपो रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल एस. के. पांडा ने कहा, ‘‘आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर, नासिक रोड कैंप में सभी आवश्यक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं.

उन्हें तोपची अग्निवीर बनने के लिए कठोर और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण लेना है….’’ इन अग्निवीरों को भारतीय सेना में तोपची, तकनीकी सहायक, रेडियो ऑपरेटर और चालक के रूप में सेवा करने का अवसर मिलेगा. पांडा ने बताया कि इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण 31 सप्ताह का होगा, जिसमें 10 सप्ताह तक बुनियादी प्रशिक्षण दिए जाएंगे और 21 सप्ताह उन्नत प्रशिक्षण के लिए होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu