ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में ईरान पर भीषण हमले का आदेश दिया, अंतिम निर्णय वेंस करेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Jul 2026 04:06 PM
ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में ईरान पर भीषण हमले का आदेश दिया, अंतिम निर्णय वेंस करेंगे
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उन्होंने अपनी सेना को यह स्थायी आदेश दे रखा है कि अगर तेहरान उन्हें मारने की अपनी पुरानी धमकियों पर अमल करता है, तो ईरान को ”ऐसे स्तर तक नष्ट कर दिया जाए जैसा उसने पहले कभी न देखा हो”।

लेकिन अमेरिका सरकार के पास ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे एक स्वचालित, पहले से स्वीकृत ”डेड मैन्स स्विच” बनाया जा सके, जो तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दे। इसके बजाय, अगर ट्रंप की हत्या हो जाती है, तो उनके उत्तराधिकारी को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया 25वें संशोधन और 1947 के राष्ट्रपति उत्तराधिकार अधिनियम के तहत तय होगी। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तुरंत सर्वोच्च कमांडर बन जाएंगे और उनके पास किसी भी जवाबी कार्रवाई का अधिकार होगा।

ऐसे हालात में, वेंस ठीक वही कर सकते हैं जो ट्रंप ने करने को कहा था, हालांकि इस बात की भी संभावना है कि वह अपने पूर्ववर्ती के आदेशों को न मानने का फ़ैसला करें — या फिर किसी अलग तरीके से सीधे जवाब दें। ‘रेवेन रॉक: द स्टोरी आॅफ द यूएस गवर्नमेंट्स सीक्रेट प्लान टू सेव इटसेल्फ — व्हाइल द रेस्ट आॅफ अस डाई’ के लेखक गैरेट एम. ग्राफ ने कहा, “अमेरिका ने, कई अलग-अलग कारणों से, कभी भी तकनीकी ‘डेड मैन्स स्विच’ का उपयोग नहीं किया है।” अमेरिका के पास परमाणु हमले या किसी ऐसी बड़ी आपदा (जिससे वांिशगटन का अधिकांश या पूरा हिस्सा नष्ट हो सकता है) की स्थिति में सरकार का कामकाज जारी रखने के लिए व्यापक आकस्मिक योजनाएँ हैं।

ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ईरान ने उनकी ”हत्या करने या हत्या की कोशिश करने” की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि 1,000 मिसाइल ”लॉक और लोड” करके ईरान की ओर तान दी गई हैं तथा अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है, तो तुरंत हज़ारों अन्य मिसाइल दागी जाएंगी।

इसके कुछ घंटों बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरानी उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेना जारी रखेंगे। फरवरी के अंत में शुरू हुई लड़ाई के दौरान अमेरिका और इज़राइल के शुरूआती हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी और इस हफ्Þते पूरे ईरान में उनके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम हुए।

उनके बेटे ने कहा कि बदला लेना ”हमारे देश की इच्छा है और इसे ज़रूर पूरा किया जाना चाहिए।” मोजतबा खामेनेई ने सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित अपने बयान में कहा, ”हम शहीद हुए सभी लोगों और आपके पवित्र रक्त का बदला ंिनदनीय हत्यारों से लेने का संकल्प लेते हैं।” व्हाइट हाउस ने शनिवार को इन सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया कि अगर ट्रंप की हत्या हो जाती है, तो उनके सैन्य आदेशों का क्या होगा।

हाल में हुए खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों के दौरान, शोक मनाने वालों ने बार-बार ऐसे पोस्टर या बैनर दिखाए जिनमें ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने की बात कही गई थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस हफ्ते अपनी खबर में कहा कि इजराइल ने अमेरिकी अधिकारियों को ट्रंप की हत्या की ईरान की नयी साजिशों के बारे में आगाह किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav