ट्रंप की टीम ने नियुक्तियों के संदर्भ में पृष्ठभूमि जांच के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Dec 2024 01:57 PM
ट्रंप की टीम ने नियुक्तियों के संदर्भ में पृष्ठभूमि जांच के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
ऑडियो सुनें

अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता हस्तांतरण टीम ने न्याय विभाग के साथ एक समझौता किया है, जिससे न्याय विभाग के लिए आगामी ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच करने और उनकी सुरक्षा जांच प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। यह ऐसे समय में हुआ है जब सरकार में शीर्ष पदों के लिए ट्रंप के कुछ पसंदीदा नामित व्यक्तियों को लेकर विवाद है। मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन में सेवा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी का यह अगला चरण है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की ‘चीफ आॅफ स्टाफ’ सूसी विल्स ने कहा, ‘‘न्याय विभाग (डीओजे) के साथ यह समझौता सुनिश्चित करेगा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम पहले दिन से ही ‘अमेरिका प्रथम’ के एजेंडा को लागू करने के लिए तैयार रहे, जिसे हमारे देश की जनता ने चुनाव के दिन भारी बहुमत देकर चुना है।’’ प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि आखिरकार इससे सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
समझौते में कहा गया कि डीओजे के साथ समझौता ट्रंप की टीम को ‘‘नामित व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच और सुरक्षा जांच के लिए नाम प्रस्तुत करने’’ की अनुमति देता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital