ट्रंप ने ईरान के लोगों से ‘सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने’ की अपील की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Feb 2026 02:43 PM
ट्रंप ने ईरान के लोगों से ‘सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने’ की अपील की
ऑडियो सुनें

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने ईरान में ”बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान” की शुरूआत कर दी है। ट्रंप ने ईरान पर हमलों को ”एक आदर्श मिशन” बताया और कहा कि ये हमले आवश्यक थे क्योंकि ईरान परमाणु हथियार तथा मिसाइल प्रणालियां विकसित करने की कोशिश कर रहा था जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं।

उन्होंने ईरानी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे ”अपने हथियार डाल दें” या फिर ”निश्चित रूप से मौत का सामना करें”। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के लोगों को ”अपनी सरकार पर कब्जा करने” के लिए प्रोत्साहित किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav