तुनिषा मामला: अभिनेता शीजान की जमानत अर्जी पर सुनवायी 13 जनवरी तक स्थगित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Jan 2023 09:42 PM
ऑडियो सुनें

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने टेलीविजन अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी. शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

शर्मा (21) ने खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था. अभिनेत्री शर्मा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे.

खान (28) को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. बुधवार को शिकायतकर्ता वनिता शर्मा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता तरुण शर्मा ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अपराध गंभीर है.

खान के वकीलों शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत से अभिनेता को जमानत देने का अनुरोध किया, जो वर्तमान में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद है. खान के वकीलों ने कहा कि इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लागू नहीं होता है. अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी.

तुनीषा ने मां को अंतिम कॉल में चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था : वकील ने अदालत को बताया

महाराष्ट्र में पालघर जिले की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि अभिनेत्री तुनीषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन करके उन्हें चंडीगढ़ का टिकट कराने को कहा था. टेलीविजन अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता एवं तुनिषा की मां वनीता शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने अदालत को यह जानकारी दी.

शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर.डी. देशपांडे ने सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी. उस दिन खान की जमानत अर्जी पर फैसला आ सकता है.

शर्मा (21) ने खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था. अभिनेत्री शर्मा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे.

खान (28) को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. बुधवार को शिकायतकर्ता वनिता शर्मा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता तरुण शर्मा ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अपराध गंभीर है.

तरुण शर्मा ने खान के परिवार के उन आरोपों से इनकार किया कि तुनिषा और उनकी मां के संबंधों में खटास आ गई थी. तरुण शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अदालत को बताया कि तुनिषा ने आखिरी बार अपनी मां को उस दिन (24 दिसंबर) दोपहर तीन बजे फोन किया था और उनसे चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था.’’ उन्होंने कहा कि शीजान खान ही वह व्यक्ति थे, जिनके साथ तुनिषा को आखिरी बार देखा गया था.

खान के वकीलों शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत से अभिनेता को जमानत देने का अनुरोध किया, जो वर्तमान में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद है. खान के वकीलों ने कहा कि इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लागू नहीं होता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu