तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला : अभिनेता शीजान खान ठाणे जेल से रिहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Mar 2023 06:42 PM
तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला : अभिनेता शीजान खान ठाणे जेल से रिहा
ऑडियो सुनें

ठाणे. टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को पालघर जिले में वसई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को यहां की जेल से रिहा कर दिया गया. खान सह-कलाकार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिछले साल 25 दिसंबर से जेल में बंद थे.

तुनिषा शर्मा ने पालघर जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था. एक अदालत ने शनिवार को खान को जमानत देते हुए कहा था कि चूंकि जांच पूरी हो गयी और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो उन्हें जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है.

प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि खान जब ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर निकले तो उनकी दोनों बहनों ने उन्हें गले लगाया जबकि कई अन्य रिश्तेदार भावुक दिखे. खान सुबह से वहां खड़े पत्रकारों से बात किए बिना अपने परिजनों के साथ चले गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu