उत्तर प्रदेश में ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Dec 2022 11:37 AM
उत्तर प्रदेश में ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
ऑडियो सुनें

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कबरई कस्बे के बांदा तिराहे के पास ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। युवकों की पहचान हमीरपुर जिले के बिलगांव निवासी कुलदीप अहिरवार (23) और टीकमगढ़ जिले के अनुराग (30) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि इस सड़क हादसे में एक युवक पवन वर्मा (25) गंभीर रूप से घायल है, जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav