कोंडागांव जिले में 80 लाख रुपयों के साथ दो लोग गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 03:59 PM
कोंडागांव जिले में 80 लाख रुपयों के साथ दो लोग गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

केशकाल. कोंडागांव जिले में 80 लाख रुपयों का अवैध रूप से परिवहन करते अंतर्राज्यीय गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने बुधवार को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि रकम जगदलपुर से रायपुर ले जाई जा रही थी। मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
दरअसल पुलिस मुखबिर की सूचना पर एमसीपी कार्रवाई करते हुए कोण्डागांव की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकवाई। इसके बाद पुलिस ने कार में बैठे चालक और सहयात्री से पूछताछ की तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगे।

इस पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो वाहन में पीछे सीट के नीचे चेम्बर में एक बोरी में भारी मात्रा में नगदी रकम मिली। बरामद की गई नगदी की गिनती करने पर कुल 80 लाख रुपए पाई गई। बरामद रुपए के संबंध में चालक और कंडक्टर से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज नहीं दिया।

इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से 80 लाख रुपए और करीब 10 लाख रुपए के कार को जब्त कर लिया और दोनों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच कार्रवाई में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में चालक भार्गव पटेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम कमाना जिला मेहसाना गुजरात और सहयात्री जयेश कुमार भोलाभाई उम्र 28 वर्ष निवासी तावड़िया जिला पाटन गुजरात है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav