कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और चार घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 10:12 PM
कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और चार घायल
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बांगो पुलिस थाने के अंतर्गत कोसागईगढ़ गांव में देवी कोसागई के प्राचीन मंदिर के पास दोपहर में यह घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के निमंत्रण पर 40-50 लोग मंदिर में दर्शन के लिए गए थे.

उन्होंने बताया, ”जब बारिश शुरू हुई तो उनमें से छह लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई.” अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में नंदलाल यादव (35) और शिव कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति झुलस गए. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में झुलसे हुए लोगों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu