आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत..

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही एक नाबालिग लड़की और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) शिवांक ंिसह ने बताया कि जिले के अमूरा गांव में भगनीती (35) और सुनीता (15) कई अन्य महिलाओं के साथ शनिवार दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली के गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपजिलाधिकारी (मंझनपुर) आकाश ंिसह ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी है और मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों को अनुमान्य राहत राशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं और इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button