अरुणाचल प्रदेश के दो छात्र दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 24 Jan 2026 02:43 PM
अरुणाचल प्रदेश के दो छात्र दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे
ऑडियो सुनें

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के नामसाई के दो छात्रों को नयी दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चुना गया है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लाभार्थियों में 10 वर्षीय निपुल मोदी और 13 वर्षीय समीर ताती शामिल हैं। ये दोनों पहले भीख मांगते थे। निपुल मोदी फिलहाल नोंगटाव श्याम के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है और ताती कैसू के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ रहा है।

नामसाई जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और ‘धम्मा एड फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘स्माइल’ परियोजना के तहत इन दोनों का चयन किया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए देशभर से 100 व्यक्तियों को चुना है, जिन्हें ‘स्माइल’-भिक्षावृत्ति मुक्त योजना के तहत भीख मांगने से मुक्त कराया गया है और उनका पुनर्वास किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital