उद्धव ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Sep 2025 08:57 PM
उद्धव ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत के क्रिकेट मैच खेलने से भाजपा की देशभक्ति का ‘ढोंग’ उजागर हो गया है. उन्होंने जोर दिया कि भारत को मैच नहीं खेल कर दृढ.ता दिखानी चाहिए थी. भारत ने सोशल मीडिया पर बहिष्कार के आह्वान के बीच रविवार को एशिया कप के इस मैच में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद मैच के लिए तैयार होने पर बीसीसीआई की कड़ी आलोचना हो रही है. ठाकरे ने महायुति सरकार पर नौ लाख करोड़ रुपये के कर्ज के भारी बोझ को लेकर भी निशाना साधा और खराब वित्तीय स्थिति के बावजूद नयी योजनाओं की शुरुआत किए जाने का ज.क्रि किया.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”भाजपा का (देशभक्ति का) ढोंग उजागर हो गया है. भारत को क्रिकेट मैच (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेलकर दृढ.ता दिखानी चाहिए थी.” उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के बावजूद भारत को विभिन्न देशों से समर्थन क्यों नहीं मिला.

ठाकरे ने कहा, ”जब हमने (भारत ने) कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का जन्मदाता है, तो दुनिया आपसे सवाल पूछेगी. आप पाकिस्तान के दुश्मन हैं या दोस्त? अगर आप उनके दुश्मन हैं, तो सारे संबंध खत्म कीजिए.” महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने क्रिकेट मैच विवाद में भाजपा का समर्थन करने के लिए एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की आलोचना की. उन्होंने कहा, ”उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है, देश से नहीं.” बढ.ते ऋण बोझ को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”अगर आप ठेकेदारों के फायदे के लिए कर्ज ले रहे हैं और बांध, पुल तथा सड़कें बनवा रहे हैं, तो मैं इसे विकास नहीं कहूंगा. कर्ज कम करने पर ध्यान देना ज.रूरी है.” उन्होंने भारी बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने की भी मांग की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu