यूक्रेन: निप्रो में इमारत के मलबे में से लोगों की खोज जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jan 2023 08:24 PM
ऑडियो सुनें

निप्रो. यूक्रेन में बचाव कर्मी दक्षिणपूर्वी शहर निप्रो की एक रिहायशी इमारत के मलबे से रविवार को जीवित लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे. इमारत पर एक दिन पहले रूसी मिसाइल आकर गिरी थी. नगर सरकार के मुताबिक, आपात सेवा के कर्मी सर्द रात में बहु मंजिला इमारत के मलबे को खंगालते रहे. इस हमले में मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई.

यूक्रेन के कई शहरों पर शनिवार को रूसी हमले हुए थे. राजधानी कीव और पूर्वोत्तरी शहर खारकीव को भी निशाना बनाया गया है जिससे यूक्रेन के ऊर्जा अवसंरचना एवं शहरी केंद्रों पर दो हफ्तों की शांति खत्म हो गई. यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-एन-चीफ जनरल वेलेरी जÞालुझनी के मुताबिक, रूस ने शनिवार को 33 क्रूजÞ मिसाइलें दागी थी जिनमें से 21 को मार गिराया गया था.

निप्रो शहर में रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया. इस इमारत में तकरीबन 1700 लोग रहते थे. कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जला कर मदद के लिए संकेत दिए. निप्रो नगर सरकार ने रविवार दोपहर बताया कि कम से कम 72 लोग जख्मी हुए हैं और 43 लोग लापता हैं. उसके मुताबिक, 39 लोगों को अब तक बचा लिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu