उमेश पाल हत्याकांड: PDA ने अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का मकान गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 06:53 PM
उमेश पाल हत्याकांड: PDA ने अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का मकान गिराया
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत उमेश पाल हत्याकांड के बाद जारी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के तहत बुधवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का चकिया स्थित मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा गिरा दिया गया.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजित ंिसह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पीडीए का बुलडोजर बुधवार की सुबह जफर अहमद के मकान पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की, दोपहर तक मकान का ज्यादातर हिस्सा ढहा दिया गया. उन्होंने बताया कि जफर अहमद के मकान का नक्शा पीडीए से पास नहीं कराया गया था और उसे नोटिस बहुत पहले ही भेज दिया गया था. इस मकान में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन रहती थीं.

ंिसह ने बताया कि जफर अहमद के मकान को गिराने से पहले मकान के सभी घरेलू सामान बाहर निकाल कर सुरक्षित रख दिए गए थे. प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक, मकान खाली करने के दौरान वहां से एक तलवार और दो असलहे मिले जिसे पुलिसर्किमयों ने अपने कब्जे में ले लिया.

मकान खाली करने के बाद वहां के घरेलू सामानों को गली के बाहर एक खाली भूखंड में रखा गया जिसमें अतीक अहमद की पत्नी और बेटों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और संपत्ति के नक्शे आदि शामिल हैं. इस खाली पड़े भूखंड पर कभी अतीक अहमद का आलीशान बंगला हुआ करता था जिसे पीडीए द्वारा ध्वस्त कर खाली भूखंड में तब्दील कर दिया गया.

इस भूखंड पर शाइस्ता परवीन के बसपा के महापौर प्रत्याशी के पर्चे का बंडल और अतीक अहमद के पुराने फोटो का एक अलबम भी देखा गया. उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को धूमनगंज थाना अंतर्गत जयतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था.

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने शनिवार को धूमनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड का एक अभियुक्त अरबाज मारा गया. इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाना के एसएचओ राजेश मौर्य घायल हुए जिनका उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu