लीबिया में संघर्ष से संयुक्त राष्ट्र चिंतित, शांति के प्रयासों का आग्रह

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 12 Jun 2022 12:38 PM
लीबिया में संघर्ष से संयुक्त राष्ट्र चिंतित, शांति के प्रयासों का आग्रह
ऑडियो सुनें

काहिरा. लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने राजधानी त्रिपोली में रातभर मिलिशिया के बीच भारी गोलीबारी के बाद हुए संघर्ष पर शनिवार को ंिचता व्यक्त की. लीबिया में एकीकरण की दिशा में एक वर्ष से अधिक समय तक उठाये गये अस्थायी कदमों के बावजूद यह देश एक बार फिर प्रतिस्पर्धी सरकारों के बीच विभाजित हो गया है, जिनमें से एक का केंद्र त्रिपोली में है. समुद्र तटीय इलाके में हुई ंिहसा का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बच्चों के साथ परिवारों को गोलीबारी की आवाज के बीच शरण लेते और जान बचाने के लिए भागते हुए देखा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news