हमास हमले, आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा से संबंधित गाजा प्रस्ताव पर संरा मतदान करेगा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 12:27 PM
हमास हमले, आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा से संबंधित गाजा प्रस्ताव पर संरा मतदान करेगा…
ऑडियो सुनें

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को एक प्रस्ताव पर मतदान होने वाला है जिसमें इजराइल पर ‘‘हमास द्वारा किए गए जघन्य आतंकवादी हमले’’ के साथ साथ आम नागरिकों पर ंिहसा की ंिनदा की गई है और गाजा में जरूरतमंद लाखों लोगों को मदद पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

ब्राजील द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव के अंशों को लेकर बातचीत मंगलवार को भी जारी रही और मसौदा प्रस्ताव के जिस अंतिम संस्करण पर मतदान होना है, वह मंगलवार देर रात तक भी जारी नहीं हो पाया।
इस दौरान परिषद ने सोमवार शाम को रूस द्वारा तैयार उस मसौदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें ंिहसा एवं नागरिकों के खिलाफ आतंकवाद की तो ंिनदा की गई थी और ‘‘मानवीय संघर्ष विराम’’ का आह्वान किया गया था लेकिन इसमें हमास का जिक्र नहीं किया गया था।

रूस ने ब्राजील के प्रस्ताव में दो संशोधन की पेशकश की है जिस पर पहले मतदान होगा। इनमें से एक पेशकश में ‘‘मानवीय संघर्ष विराम’’ का आह्वान किया गया है। अन्य संशोधन में नागरिकों पर निरंतर हमलों और अस्पतालों एवं स्कूलों जैसे ‘‘असैन्य संस्थानों’’ पर हमलों की ंिनदा की गई है जो लोगों को जीवित रहने के साधनों से वंचित करते हैं।

ब्राजील इस महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है और उसके संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि मतदान के बाद एक आपात बैठक की जाएगी जिसमें गाजा सिटी के अस्पताल पर भीषण विस्फोट एवं उसके बाद लगी आग की घटना पर चर्चा की जाएगी। इस अस्पताल में पहले से ही घायल मरीजों की भरमार थी और फलस्तीनियों ने भी यहां शरण ली थी। हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav