केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 01:31 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की
ऑडियो सुनें

पुरी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ओडिशा के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। सीतारमण के साथ इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, स्थानीय विधायक जयंत सारंगी तथा ललितेंदु विद्याधर महापात्र मौजूद थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय पूजा की।

सीतारमण ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के ‘मेरी माटी, मेरा देश’ पर आधारित रेत कला सत्र भी देखा। सीतारमण और प्रधान ने पुरी के पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान भी गए।

भुवनेश्वर वापस लौटने के बाद सीतारमण और प्रधान एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के 20वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। सीतारमण ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार रात भुवनेश्वर पहुंचीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav