केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तमिलिसाई के पिता के निधन पर शोक जताया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 01:28 PM
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तमिलिसाई के पिता के निधन पर शोक जताया
ऑडियो सुनें

चेन्नई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को यहां सालिग्रामम में स्थित भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के आवास पहुंचे और उनके पिता कुमारी अनंतन के निधन पर उन्हें सांत्वना दी। अनंतन का नौ अप्रैल को निधन हो गया था।

शहर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शाह ंिगडी में जिस होटल में ठहरे थे, वहां से डॉ तमिलिसाई के घर गए और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे कुमारी अनंतन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिनका 93 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था।

अनंतन जीवन भर कांग्रेसी रहे, लेकिन उनकी बेटी तमिलिसाई छात्र जीवन से ही भाजपा की सदस्य रही हैं। शाह के अचानक वहां पहुंचने पर पूर्व राज्यपाल हैरान रह गईं। वह शाह का स्वागत करने के लिए अपने घर से बाहर निकल आईं।

अनंतन को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, शाह ने तमिलिसाई के परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें सांत्वना दी। बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने पहले उन्हें फोन कर संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की थी और अब आज व्यक्तिगत रूप से उनके घर पहुंचे।

तमिलिसाई ने कहा, मैं अमित शाह जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने यह जानते हुए भी कि मेरे पिता कांग्रेस पार्टी से थे, मुझसे संपर्क किया और मुझे सांत्वना दी।

केंद्रीय मंत्री ने इसी तरह निर्धारित समय से पहले आरएसएस विचारक और तुगलक पत्रिका के संपादक एस. गुरुमूर्ति से मुलाकात करके सबको चौंका दिया। शाह को शाम को गुरुमूर्ति से मिलना था, लेकिन इससे पहले ही वह मायलापुर में उनके घर पहुंच गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital