
श्रीनगर. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहतर नहीं होते, तब तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद समाप्त नहीं होगा. शोपियां जिले में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया.
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद समाप्त होने के दावों के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, ”जब तक पड़ोसी देश के साथ हमारे संबंध बेहतर नहीं हो जाते, तब तक यहां आतंकवाद समाप्त नहीं होगा.” कुलगाम जिले में जारी मुठभेड़ के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, ”जब मुठभेड़ जारी है तो आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवाद समाप्त हो गया?”



