राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह से पहले सरयू घाट से शुरू हुई कलश यात्रा

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले बृहस्पतिवार को सरयू घाट से कलश यात्रा शुरू हुई. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने शोभायात्रा शुरू होने से पहले सरयू तट पर कलश पूजन किया, जिसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने 551 कलश लेकर राम पथ पर यह यात्रा शुरू की.

मंदिर परिसर के आसपास के रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा पूरी करने के बाद यह यात्रा राम जन्मभूमि परिसर पहुंची. मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान एकत्र होने वाले जल का इस्तेमाल राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण से पहले होने जा रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाएगा. ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button