
नवी मुंबई. यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. वारियर्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तथा पिछले मैच में मैच विजेता पारी खेलने वाली ग्रेस हैरिस की जगह शबनीम इस्माइल को अंतिम एकादश में रखा है. दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.



